फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water supply disrupted for three days

Chamoli News: तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, दो हजार लोग प्रभावित

Sat, 03 Jan 2026 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 03 Jan 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disrupted for three days
तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप, दो हजार लोग प्रभावित
विज्ञापन

-सड़क मरम्मत के चलते लाइन हुई क्षतिग्रस्त, अधिकारी बोले रविवार तक ठीक हो जाएगी व्यवस्था
देवाल। बाजार, सेलखोला और इच्छोली की पेयजल आपूर्ति तीन दिनों से बाधित है। आपूर्ति ठप होने से करीब दो हजार लोग परेशान हैं। बताया जा रहा है कि सड़क मरम्मत के काम के चलते पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। हाटकल्याड़ी- बेराधार सड़क मरम्मत के काम में लगी जेशीबी मशीन से जल संस्थान की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे देवाल बाजार, बाजार के आसपास की कॉलोनी, सेलखोला व इच्छोली में बृहस्पतिवार की शाम से पानी की आपूर्ति बंद है। पानी की आपूर्ति बंद होने से होटल मालिक वाहनों से पानी ढो रहे हैं। उपभोक्ता त्रिलोक बिष्ट, दलबीर सिंह, पान सिंह आदि ने बताया कि सेलखोला गांव से करीब आधा किमी दूर जलस्रोत से लोग पीने का पानी ला रहे हैं। कई लोग टैक्सी से पानी ढो रहे हैं। उपभोक्ताओं ने विभाग से शीघ्र पेयजल की मरम्मत कर आपूर्ति की मांग की। वहीं इस बारे में जल संस्थान के सहायक अभियंता डीआर मौर्य ने बताया कि सड़क मरम्मत के काम में लगी जेशीबी मशीन से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे ठीक किया जाएगा। आज सुबह तक पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed