फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water line broken due to landslide, from where to get water

सुनांऊ तल्ला गांव के 90 परिवार पानी के लिए तरसे

Tue, 08 Nov 2022 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line broken due to landslide, from where to get water
सुनाउं तल्ला गांव के 90 से अधिक परिवार एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली एकमात्र पेयजल योजना पैनगढ़ गांव के ऊपर हो रहे भूस्खलन से योजना क्षतिग्रस्त हो चुकी है। लगातार भूस्खलन और खड़ी चट्टान के कारण अब यहां से दोबारा पानी की लाइन लाना संभव नहीं है। ऐसे में ग्रामीण पिंडर नदी का मटमैला पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गीता देवी, सरपंच घनानंद पुरोहित, सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद पुरोहित, किशन चंद्र पुरोहित, सुभाष पुरोहित, मुकेश पुरोहित, कमल किशोर, लक्ष्मी प्रसाद सुरेंद्र राम आदि का कहना है कि पेयजल के संबंध में जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। गांव के ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। कहा कि इस बार पिंडर नदी में लगातार मलबा आया लेकिन मजबूरी में ग्रामीण यहीं से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। कहा कि जल निगम ने जल जीवन मिशन के तहत अभी तक दूसरे चरण का कार्य शुरू नहीं किया है। पहले चरण में जल निगम ने सारे कनेक्शन जल संस्थान की लाइन से जोड़ दिए जिससे देवलग्वाड़ लाइन से जो थोड़ा बहुत पानी भी आता था अब वो भी नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से भी शिकायत की। ग्रामीणों ने जल निगम के जेई से नये स्रोत पर टैंक बनाकर नलों तक पानी की सप्लाई शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

फीटर को भेजा जाएगा
जल संस्थान के अवर अभियंता कृष्णकांत कुमार ने कहा कि पेयजल लाइन पैनगढ़ में हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक लाइन बिछाई गई है। अभी उस पर पानी कम आ रहा है। फीटर को भेजकर पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed