{"_id":"679f44b4722c12d4c20510b0","slug":"drains-are-not-being-cleaned-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-110561-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: नालियाें की नहीं हो रही सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: नालियाें की नहीं हो रही सफाई
Sun, 02 Feb 2025 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 02 Feb 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे नालियां मलबे से भरी हैं जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बाईपास, जीरो बैंड, हल्दापानी, नैग्वाड़ और सुभाषनगर क्षेत्र में नालियों की नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। जीरो बैंड से फायर स्टेशन के बीच सड़कों के किनारे नालियों में मलबा भरा हुआ है। अनिल कुमार, ओम प्रकाश और दिलवर सिंह फरस्वाण ने कहा कि नालियों की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। आगामी दो माह बाद चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। नगर की इन्हीं सड़कों से यात्रा वाहन भी गुजरते हैं। इन सड़कों की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संवाद
योग को अनिवार्य विषय घोषित करने की मांग
गोपेश्वर। योग प्रशिक्षितों ने विद्यालयी शिक्षा में योेग को अनिवार्य विषय घोषित कर शीघ्र नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी करने की मांग की। योग प्रशिक्षितों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। याेग प्रशिक्षित शांति प्रसाद नौटियाल, मनोज सिंह, योगंबर सिंह और विनोद पुरोहित आदि ने कहा कि नियुक्ति की प्रत्याशा में कई प्रशिक्षित नौकरी की उम्र भी पार कर चुके हैं। उन्होंने योग शिक्षा को शीघ्र विद्यालयों में अनिवार्य विषय के रूप में संचालित कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। संवाद