{"_id":"6a731f4296f7a4daa103b58a","slug":"domestic-gas-cylinders-will-not-be-available-without-e-kyc-after-the-15th-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120103-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 15 के बाद बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेंगे घरेलू गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 15 के बाद बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेंगे घरेलू गैस सिलिंडर
Wed, 05 Aug 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर/पोखरी। घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। 15 अगस्त के बाद जिन उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी नहीं होगी उन्हें घरेलू दर पर एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलेगा। गैस एजेंसियों ने सभी उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि से पहले ई-केवाईसी कराने की अपील की।
गोपेश्वर इंडेन गैस सेवा के प्रबंधक लक्ष्मण रावत ने बताया कि 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू श्रेणी का सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। गोपेश्वर गैस सेवा से करीब 13 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं जिनमें से 2,064 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी शेष है। उधर पोखरी गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद पुरोहित ने बताया कि एजेंसी से जुड़े लगभग 6,600 उपभोक्ताओं में करीब 60 प्रतिशत लोग ई-केवाईसी करा चुके हैं जबकि 40 प्रतिशत उपभोक्ताओं को अभी यह प्रक्रिया पूरी करनी है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर जारी नहीं किए जाएंगे। संवाद