फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Doctors and workers of Swami Vivekananda Hospital honored in Delhi

स्वामी विवेकानंद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मी दिल्ली में सम्मानित

Tue, 18 Feb 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Doctors and workers of Swami Vivekananda Hospital honored in Delhi
स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ अस्पताल के डॉक्टरों और सेवा करने वाले कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देवभूमि चिकित्सा सेवा के सात वर्ष पूरा होने पर 16 फरवरी को दिल्ली के दस जनपथ अंबेडकर भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चमोली जिले के पीपलकोटी में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी की ओर से संचालित अस्पताल के डॉक्टरों को डा. मुकेश उनियाल, डा. विकास पोखरियाल, डा. अनिल त्यागी, बलबीर रावत, अतुल शाह, रोहन, ताजवीर सती, अंजलि, सुखदेव, गोपाल जोशी, गिरीश भेंटवाल और सोनी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माणा गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में बदरीनाथ के भजन से किया। कार्यक्रम में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन, हंस फाउंडेशन की माता मंगला, आरएसएस के सह सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी, विवेकानंद हेल्थ मिशन के अध्यक्ष डा. एस के वर्मा और सचिव डा. अनुज सिंघल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed