फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   DM released Chrys Buds magazine

डीएम ने किया क्राइस बड्स पत्रिका का विमोचन

Thu, 12 Dec 2019 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
DM released Chrys Buds magazine
नगर के कोठियालसैंण स्थित क्राइस्ट एकेडमी का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, एसडीएम बुसरा अंसारी और एआरटीओ एलविन रॉक्सी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। डीएम ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक व विविध प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और एकेडमी की ओर से प्रकाशित ‘क्राइस बड्स पत्रिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीत आई लव माई इंडिया के साथ ही गढ़वाली गीत फ्यूंलड़िया त्वे देखिक..., रंगीलो मेरा पहाड़... जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। छात्रों ने नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, प्लास्टिक उन्मूलन, नदियों के पुनर्जीवित करने का संदेश दिया। इस मौके पर एकेडमी की सिस्टर एनसलीन एसएच, फादर जॉनी के साथ ही शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed