{"_id":"6ad61c72321fcb2b8201646d","slug":"district-level-tt-championship-to-be-held-on-october-24-and-25-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-121520-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: 24 और 25 अक्तूबर को होगी जिला स्तरीय टीटी चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: 24 और 25 अक्तूबर को होगी जिला स्तरीय टीटी चैंपियनशिप
Mon, 19 Oct 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 19 Oct 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। टेबल टेनिस एसोसिएशन चमोली की ओर से 24 और 25 अक्तूबर को गोपेश्वर में जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता खेल मैदान स्थित टेबल टेनिस हॉल में होगी।
आयोजन सचिव दिव्या सती कैलखुरा ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 23 अक्तूबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में अपने प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क 21 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक जमा करना होगा। संवाद