फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   District Cooperative Bank employees on agitation from 13

जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी 13 से आंदोलन पर

Fri, 10 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
District Cooperative Bank employees on agitation from 13
जिला सहकारी बैंक चमोली में सॉफ्टवेयर बदलने का कर्मचारी संगठन ने कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन का एलान किया। इसके तहत 13 दिसंबर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में बैंक के अध्यक्ष और प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी यदि बैंक प्रबंधक ने अनुबंध वापस नहीं लिया तो वह 22 दिसंबर से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

को-ऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन उत्तरांचल चमोली यूनिट का कहना है कि प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों में कोर बैंकिंग सॉल्यूशन सीबीएस फिनेकल से काम होता है। अब इसकी जगह ऐसी कंपनी (टीसीआईएल) का सॉफ्टवेयर लाया जा रहा है, जिसे बैंकिंग का कोई अनुभव नहीं है। बैंक ने कंपनी से इसका अनुबंध भी कर लिया है। कहा कि देश के अधिकांश व्यावसायिक बैंकों में फिनेकल सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है, जबकि सहकारी बैंक इसके उलट काम कर रहा है। इसके विरोध में यूनियन ने आंदोलन का एलान करते हुए बैंक के अध्यक्ष और प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इसके तहत 13 और 14 दिसंबर को बांह पर काली पट्टी बांधी जाएगी। 15 व 16 दिसंबर को भोजनावकाश के बाद बैंक प्रबंधक के विरुद्ध प्रदर्शन, 15 दिसंबर से सरकार की ओर से प्रायोजित योजनाओं का ऋण वितरण बंद होगा, 17 और 18 दिसंबर को बैंक प्रबंधक के निर्देशों का बहिष्कार, 19 और 21 दिसंबर को क्रमिक अनशन के बाद 22 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी। ज्ञापन में अध्यक्ष नीरज हर्षपाल सिंह, मंत्री मुकेश पाठक, अमित शाह, गंगा सिंह, रोहित मारवाड़ी, शैलेंद्र सिंह, गौरव चंद्र, बृजभूषण, शशि और शैलेंद्र रतूड़ी सहित अन्य कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed