फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Displeasure expressed over slow pace of works

जलागम के कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over slow pace of works
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने समेकित जलागम प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जलागम कार्यों की धीमी प्रगति पर फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। समेकित जलागम प्रबंधन के तहत जिले में बदरीनाथ वन प्रभाग, अलकनंदा भूमि संरक्षण और कृषि विभाग की ओर से तीन परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं लेकिन पूरा बजट होने के बाद भी काम तेजी से नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पशुपालन के लिए काश्तकारों को उपलब्ध कराई गई बकरियों की वर्तमान स्थिति और लाभान्वित काश्तकारों के संबंध में भी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि चिह्नित ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और विकास के लिए पर्याप्त धनराशि दी जा रही है। इसके बाद भी चिह्नित ग्राम पंचायतों में जो भी समिति के अध्यक्ष कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं उनको हटाकर नए सिरे से अध्यक्ष नियुक्त करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिला कृषि अधिकारी जितेंद्र भास्कर, सीडीओ हंसा दत्त पांडे, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, एसडीओ अमरेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी राम कुमार दोहरे के साथ ही ग्राम पंचायत प्रभारी और ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed