{"_id":"8378833ba3fa60e05e850c669f7ed97b","slug":"discussion-on-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग विस को सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग विस को सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Mon, 15 Feb 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस न्याय पंचायत सोनला की बैठक में कर्णप्रयाग विधानसभा को सूखाग्रस्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य समस्याएं विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी को बताईं।
विज्ञापन
न्याय पंचायत के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपाध्यक्ष डा. मैखुरी से कालीमठ मंदिर को जाने वाले क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की मरम्मत करने, सुनाली में आपदा प्रभावितों को पेयजल कनेक्शन देने, कालेश्वर में बाढ़ सुरक्षा कार्य, मनरेगा के तहत बंदरों को भगाने के लिए चौकीदार की नियुक्ति करने, सोनला हाईस्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति, प्राइमरी स्कूलों की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन
इसके साथ ही लंगासू-उत्तरों-चमाली-स्वर्का, खेत-निवाड़ी-सिलंगी आदि मोटर मार्गों को जल्द स्वीकृत करने और बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। डा. मैखुरी ने कहा कि लंगासू-उत्तरों-चमाली-स्वर्का, स्यान-किमधार, नौटी-मालई और गैन-सैंजकटा की सड़कें राज्य सरकार के पास हैं, जिनकी स्वीकृति जल्द हो जाएगी।
विज्ञापन
लंगासू में 33 केवी विद्युत सबस्टेशन की स्वीकृति मिली है। भूमि चयन की प्रक्रिया के बाद जल्द योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष गबर सिंह नेगी, गजपाल सोनी, उमेद सिंह, रेनू नेगी, बीरेंद्र रावत, हरीश चौहान, गिरीश डिमरी, संदीप खंडूड़ी, बलबीर सिंह, महेंद्र कुमार, लोकानंद, हरि सिंह खत्री, सुमन सिंह आदि मौजूद थे।
सेक्टर प्रभारी और अध्यक्ष मनोनीत
बैठक में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी शुरू करते हुए सेक्टर प्रभारी और अध्यक्षों की नियुक्ति की। निर्णय लिया गया कि मनोनीत प्रभारी और अध्यक्ष दस दिनों में कार्यकारिणी के विस्तार के साथ बूथ कमेटियों का गठन भी करेंगे।
तेफना सेक्टर के लिए तेजवीर सिंह को प्रभारी और शंकर सिंह को अध्यक्ष, कंडारा सेक्टर के लिए लक्ष्मण बिष्ट को प्रभारी और मनोज रावत को अध्यक्ष, लंगासू सेक्टर के लिए विक्रम सिंह को प्रभारी और ताजवर सिंह नेगी को अध्यक्ष बनाया गया।