{"_id":"691488d90d35e5d3230099ce","slug":"disaster-management-training-will-be-provided-to-students-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115690-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: छात्र-छात्राओं को देंगे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: छात्र-छात्राओं को देंगे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
Wed, 12 Nov 2025 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 12 Nov 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
चमोली के नंदानगर के राइंका बांजबगड़ में रेडक्रास की ओर से छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा आपदा प्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
नंदानगर। रेडक्राॅस सोसाइटी चमोली की ओर से राइंका बांजबगड़ में छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बुधवार से विद्यालय में चार दिवसीय आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में कक्षा नौ और 11वीं के 30 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
आपदा प्रभावित ब्लॉक नंदानगर के जीआईसी बांजबगड़ में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हेमा और नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी ने संयुक्त रूप से किया। सोसाइटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश डोभाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को भविष्य के लिए अधिक सक्षम बनाएगा। सचिव सुरेंद्र रावत ने बताया कि कार्यशाला 15 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, जोखिम न्यूनीकरण और आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण दलवीर सिंह देंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, प्रधानाचार्य दीपमाला चमोली, शंकर बिष्ट, सुखवीर रौतेला, रेडक्राॅस के उपाध्यक्ष नंदन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद