फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Disaster affected people of Haldapani demonstrated

हल्दापानी के आपदा प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Jul 2021 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected people of Haldapani demonstrated
हल्दापानी के आपदा प्रभावितों ने शुक्रवार को जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने निचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन के ट्रीटमेंट की मांग उठाई। लोगों ने प्रशासन का पुतला फूंका और समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे पर हल्दापानी में आपदा प्रभावितों ने एकत्रित होकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार भू-धंसाव हो रहा है, लेकिन इसके ट्रीटमेंट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि सरकार जल्द इसके लिए बजट आवंटित करे। लोगों ने आरोप लगाया कि आपदा प्रभावितों के साथ जिलाधिकारी का रवैया भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि भू-धंसाव का दायरा बढ़ता जा रहा है, जिससे सड़क किनारे के भवनों को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर अमित मिश्रा, विपिन कंडारी, उमा थपलियाल , विमला बजवाल , भागीरथी देवी , कमला बिष्ट , अनीता नेगी, ललिता खाती, दीपक भट्ट, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कुछ दिन पूर्व आपदा प्रभावित कलक्ट्रेट में आए थे। प्रभावित क्षेत्र में वायर क्रेट लगवाने, सड़क के स्कपर साफ करवाने और अस्थाई विस्थापन का आश्वासन दिया गया है। एडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया है। प्रशासन की ओर से भू-धंसाव क्षेत्र के ट्रीटमेंट पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

- स्वाति एस भदौरिया, डीएम चमोली।
----
वायरल हो रहा वीडियो
28 जून को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ आपदा प्रभावित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी व आपदा प्रभावितों के बीच हुई वार्ता सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया एक आपदा प्रभावित महिला को गुस्से में चुप रहने के लिए कह रही हैं। इसी बात को लेकर भी आपदा प्रभावितों में गुस्सा है। इधर, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि 70 से अधिक लोग धक्कामुक्की कर कलक्ट्रेट में पहुंचे थे। किसी भी आपदा प्रभावित के साथ आपत्तिजनक तरीके से बात नहीं की गई। एक महिला जब लगातार अपनी बात सामने रख रही थीं तो उन्हें चुप रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed