फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Disaster affected families demand displacement

Chamoli News: आपदा प्रभावित परिवारों ने की विस्थापन की मांग

Thu, 09 Jan 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 09 Jan 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Disaster affected families demand displacement
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। लखमपाणी तोक 2012-13 की आपदा में जनजाति के 22 परिवारों के मकान ध्वस्त हो गए थे लेकिन उनका आज तक विस्थापन नहीं किया जा सका। बृहस्पतिवार को पैनखंडा पर्वतीय जनजाति उत्थान समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों के विस्थापन की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि लखमपाणी तोक में नीती घाटी में लाता गांव के परिवार रहते हैं जो छह माह लाता तो छह माह यहां रहते हैं। वर्ष 2013 की आपदा में यहां पर 22 परिवारों के मकान ध्वस्त हो गए थे। उस वक्त प्रशासन ने इन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। कुछ समय बाद प्रशासन ने नवा तोक को विस्थापन के लिए चयनित किया लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द परिवारों के विस्थापन की मांग की। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र कुमार, मदन लाल, महेंद्र लाल, सावित्री देवी, किरन देवी, विनीता देवी, प्रदीप, दिनेश हिंदवाल, कविता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed