{"_id":"673f135bc64f13ed890c6d0c","slug":"dimmers-artists-will-present-angad-ravan-dialogue-in-delhi-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-110594-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: डिम्मर के कलाकार दिल्ली में देंगे अंगद-रावण संवाद की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: डिम्मर के कलाकार दिल्ली में देंगे अंगद-रावण संवाद की प्रस्तुति
Thu, 21 Nov 2024 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 21 Nov 2024 04:32 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आगामी 25 नवंबर को दिल्ली के मेघदूत थिएटर में विरासत कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके तहत डिम्मर गांव की रामलीला मंडली के कलाकार अंगद-रावण संवाद की प्रस्तुति देंगे। इसके लिए डिम्मर रामलीला मंडली के 20 कलाकारों का दल 24 नवंबर को दिल्ली रवाना होगा।
डिम्मर गांव के ग्रामीण ईष्ट पूजा के रूप में हर वर्ष रामलीला का आयोजन मार्च माह में करते हैं। बसंत पंचमी पर्व पर भगवान बदरीविशाल के कपाटोद्घाटन की तिथि के साथ ही डिम्मर की रामलीला की तिथि भी घोषित होती है। संस्कृत और हिंदी में होने वाली रामलीला यहां बीते 107 सालों से हो रही है। रामलीला मंडली के अध्यक्ष अशोक डिमरी ने बताया कि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से विरासत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अंगद के पात्र पुनीत डिमरी और रावण के पात्र सुशील खंडूड़ी सहित 20 कलाकारों का दल शामिल होगा। डिमरी ने बताया कि यह मंचन मंडली सहित गांव के लिए गौरव की बात है।