फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Digambar Singh Rawat becomes the new MFN Lightweight World Champion

Chamoli News: दिगंबर सिंह रावत बने एमएफएन लाइटवेट के नए वर्ल्ड चैंपियन

Sun, 03 May 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Digambar Singh Rawat becomes the new MFN Lightweight World Champion
ग्रेटर नोएडा में एमएफएन लाइवेट के नए वर्ल्ड चैपियन दिंगबर सिंह रावत और अन्य। स्रोत: स्वंय
- ग्रेटर नोएडा में आयोजित फाइट में अंतराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्दी को हराकर जीता खिताब
विज्ञापन

- फ्लाइवेट वेट कैटेगरी में अमिंदर बिष्ट ने भी जीता खिताब
- दोनों युवाओं की जीत पर पूरे जनपद में खुशी
कर्णप्रयाग। ग्रेटर नोएडा में आयोजित एमएफएन (मेट्रिक्स फाइन नाइट) 18 फाईट को जीतकर दिगंबर सिंह रावत लाइटवेट के नए वर्ल्ड चैंपियन बने। मुकाबले में उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय प्रतिद्वंदी को हराकर यह मुकाम हासिल किया। वहीं, फ्लाइवेट वेट कैटेगरी में अमिंदर बिष्ट ने भी अपने प्रतिद्वंदी को हराया। दोनों युवाओं की जीत पर जनपद और उनके गांव में खुशी की लहर है।

गैरसैंण विकासखंड के आली गांव के दिगंबर सिंह और कर्णप्रयाग के सेम डोभा गांव के अमिंदर सिंह बिष्ट एमएफएन फाइटर हैं। बीते शनिवार को दिल्ली ग्रेटर नोएडा में आयोजित फाइट में दोनों फाइटरों ने अपने अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंदियों को हराया। टूर्नामेंट का लाइटवेट कैटेगरी का मुकाबला दिगंबर सिंह रावत और इंडोनेशिया के अंगा के बीच हुआ। पहले राउंड की शुरुआत में अंगा ने अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए दिगंबर को टेकडाउन (जमीन पर गिराने) की कोशिश की लेकिन दिगंबर ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन किया। दिगंबर ने अपनी ताकतवर स्ट्राइकिंग और सटीक टाइमिंग से अंगा को नॉकआउट कर जीत हासिल करी। इस जीत के साथ दिगंबर एमएफएन (मेट्रिक्स फाइन नाइट) लाइटवेट के नए वर्ल्ड चैंपियन बने। वहीं फ्लाइवेट कैटेगरी में अमिंदर बिष्ट ने अफगानिस्तान मूल के जर्मन फाइटर रबी पंजशिरी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। अमिंदर की तकनीक और फुर्ती के आगे जर्मन प्रतिद्वंद्वी बेबस नजर आए। दिंगबर सिंह रावत और अमिंदर बिष्ट ने बताया कि वह अब यूएफसी (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) के लिए तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article