फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dhyani calls mother Anasuya by singing Mangal song

ध्याणियों ने मांगल गीत गाकर किया मां अनसूया का आह्वान

Tue, 22 Oct 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dhyani calls mother Anasuya by singing Mangal song
संतानदायिनी मां अनसूया मंगलवार को अपने भक्तों से मिलने बड़ागांव पहुंचीं। गांव में अपनी आराध्य देवी के पहुंचने पर भक्तों ने माता की उत्सव डोली का फूल-मालाओं से स्वागत किया। ध्याणियों ने मांगल गीत गाकर माता अनसूया का आह्वान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह छह बजे रविग्राम में मां अनसूया की विशेष पूजा हुई। तीर्थ पुरोहित बलराम तिवारी और पंडित विनोद सेमवाल ने माता का शृंगार किया और अन्य नित्य पूजाएं संपन्न की। सुबह नौ बजे माता की डोली ने क्षेत्र में भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। मां अनसूया की दिवारा यात्रा को लेकर जोशीमठ क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। दोपहर बाद भक्तों से विदा लेकर मां अनसूया की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए बड़ागांव पहुंची। यहां माता को राजभोग लगाया गया। इस मौके पर प्रबंधक हरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद राणा, धीरेंद्र सिंह राणा, देवेंद्र सिंह बर्त्वाल, रविंद्र सिंह नेगी, प्रदीप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, नवीन रावत और आकाश नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed