{"_id":"6214ecd5435e1f390952e48d","slug":"dfo-to-investigate-lavani-kandei-lagna-tajpur-road-karnpryag-news-drn4046960130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ल्वाणी-कांडेई लगा ताजपुर सड़क की जांच करेंगे डीएफओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ल्वाणी-कांडेई लगा ताजपुर सड़क की जांच करेंगे डीएफओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन ल्वाणी-कांडेई लगा ताजपुर सड़क का मलबा वन पंचायत की भूमि पर डालने व तीन सौ बांज-बुराश के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की जांच बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे करेंगे।
निर्माणाधीन ल्वाणी-कांडेई लगा ताजपुर सड़क के मामले की शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग से की थी, जिस पर वन विभाग की एक संयुक्त टीम ने मामले की जांच की थी जिसमें कई अनियमितताएं मिली थीं। इस पर वन विभाग ने जहां कार्यदायी संस्था एनपीसीसी (नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड) पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था वहीं जांच के बाद वन विभाग ने काम रोक दिया। कार्यदायी संस्था के एई अभिषेक ने बताया कि अब सड़क का काम तब शुरू होगा जब डंपिंग जोन बनाकर काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार ठेकेदार को डंपिंग जोन बनाने का नोटिस दिया गया था, फिर भी डंपिंग जोन नहीं बनाया गया। मामला प्रकाश मेें आने पर वन विभाग के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने इससे गंभीरता से लिया है। डीएफओ ने इस प्रकरण के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि अब स्वयं इसकी जांच करूंगा। साथ ही क्षेत्र में निर्माणाधीन मोपाटा सहित अन्य सड़कों की भी जांच की जाएगी।