फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Deveshwari Devi first in traditional dress competition

पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में देवेश्वरी देवी प्रथम

Sat, 16 Oct 2021 06:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Deveshwari Devi first in traditional dress competition
पुलिस लाइन गोपेश्वर में पुलिस कर्मियों के परिजनों ने दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं के बीच पारंपरिक परिधान और विशेष व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विशेष व्यंजन में संगीता डिमरी प्रथम, देवेश्वरी देवी द्वितीय और अंजू तृतीय स्थान पर रही। पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में देवेश्वरी देवी प्रथम, रंजना बिष्ट द्वितीय और दिव्या कुनियाल तृतीय स्थान पर रहीं। क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक थाना गोपेश्वर राजेंद्र सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक यातायात दिगंबर सिंह उनियाल, प्रभारी उपनिरीक्षक महिला हेल्पलाइन मीता गुसाईं ने विजेताओं का चयन किया। विजेताओं को क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर ने पुरस्कृत किया। उधर एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में पहली बार दशहरा पर्व मनाया गया। इस दौरान रावण दहन कार्यक्रम भी किया गया। इस मौके पर परियोजना प्रमुख तपोवन राजेंद्र प्रसाद अहिरवार सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed