फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Development work has been stalled for six months, tenders are being cancelled.

Chamoli News: छह माह से ठप पड़े हैं विकास कार्य, टेंडर हो रहे निरस्त

Tue, 14 Apr 2026 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 14 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Development work has been stalled for six months, tenders are being cancelled.
फॉलोअप
विज्ञापन

फोटो
नगर पालिका बोर्ड के छह सभासदों पत्रकार वार्ता कर जताई नाराजगी
कहा- जब तक वार्ड के कार्य शुरू नहीं हो जाते पालिका के कार्यों में नहीं होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका बोर्ड में छह सभासदों की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार को छह सभासदों ने एक साथ पत्रकार वार्ता की। सभासदों ने कहा कि छह माह से नगर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। कई बार अचानक बोर्ड बैठक स्थगित कर दी जा रही है। कई बार टेंडर के बाद भी विकास कार्यों को निरस्त किया जा रहा है। कहा कि जब तक उनके वार्डों के कार्य शुरू नहीं हो जाते वे पालिका के कार्यों में शामिल नहीं होंगे।
नगर पालिका की ओर से चार दिवसीय बिखौती कर्ण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मगर मेले के शुभारंभ पर नगर के सात सभासदों में से छह सभासद नदारद दिखे जिसके बाद से राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। मंगलवार को जीएमवीएन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सिमली वार्ड के सभासद मनोज पुंडीर, आईटीआई की कमला रतूड़ी, गांधीनगर की सीमा देवी, ईड़ाबधाणी के उत्तम नेगी, अपर बाजार की हेमा डिमरी और मुख्य बाजार की रीना रावत ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों के लिए लगभग पौने चार करोड़ की लागत से 36 योजनाओं के टेंडर आमंत्रित किए गए थे लेकिन तीनों बार ये टेंडर निरस्त हो गए। ऐसे में वार्ड के लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कहा कि पालिका बेवजह कई प्रकार की खरीदारी कर रही है। वार्ड सभासद रीना रावत ने कहा कि उनके वार्ड में मेला हो रहा है। मेले में शामिल क्यों नहीं हुए अधिशासी अधिकारी और पालिकाध्यक्ष को इस संबंध में सभी सभासदों से वार्ता करनी चाहिए थी। वार्ड सभासद हेमा डिमरी, कमला रतूड़ी, सीमा देवी, उत्तम नेगी ने कहा कि पालिका का विकास एकजुट होकर ही संभव है।
विज्ञापन

कोट
निर्माण से संबंधित एवं अन्य जो भी समस्याएं हैं सभासदों को वो बातें पालिका कार्यालय में रखनी चाहिए। निर्माण कार्यों मेंं पूरे मानक और पारदर्शिता बरती जा रही है। - गणेश शाह, अध्यक्ष नपा कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed