{"_id":"651577bd09a3f4daa80ad614","slug":"devbhoomi-lok-samman-to-actor-kanta-prasad-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-1685-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अभिनेता कांता प्रसाद को मिला देवभूमि लोक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अभिनेता कांता प्रसाद को मिला देवभूमि लोक सम्मान
Thu, 28 Sep 2023 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 28 Sep 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता/निर्देशक कान्ता प्रसाद को दिल्ली में देवभूमि लोक सम्मान 2023 से सम्मानित करते श्री श्री
फोटो
नारायणबगड़। उत्तराखंड की संस्कृति एवं बोली के विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता/निर्देशक कांता प्रसाद को दिल्ली में देवभूमि लोक सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
हिमाद्रि फिल्म्स की ओर से दिल्ली के एलटीजी ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 हिमालियन पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज ने उन्हें यह सम्मान दिया। वहीं लोकगायक दिनेश नेगी, मुकेश सती, मनीष सती, धर्मेंद्र नेगी, सुनील कोठियाल, अभिनेता केराम नेगी, केपी सती आदि ने कहा कि कांता प्रसाद ने कला, संस्कृति, अभिनय तथा फिल्म निर्देशन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्हें जो सम्मान मिला है उससे हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। संवाद