{"_id":"5f4e66e38ebc3e54d33be353","slug":"dev-festival-celebrated-by-worshiping-naini-devi-in-kandara-village-karnpryag-news-drn354849061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडारा गांव में नैणी देवी की पूजा कर मनाया देव उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडारा गांव में नैणी देवी की पूजा कर मनाया देव उत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपीरी पट्टी के कंडारा गांव में मंगलवार को नैणी देवी की पूजा कर देव उत्सव मनाया गया। इस दौरान गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने मंगलगान गाकर देवी का आह्वान किया और श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर पुष्पवर्षा की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की आराध्य नैणी देवी को ककड़ी, मुंगरी, चूड़ा, ऋतुफल, फूल और शृंगार सामग्री अर्पित की।
सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा प्रसाद थपलियाल ने बताया कि हर तीन साल में पूर्णमासी के दिन भव्य देव उत्सव मनाया जाता है। मंगलवार को ग्रामीणों ने कंडारा गांव में देव उत्सव मनाकर अपनी आराध्य नैणी देवी के दर्शन किए। मान्यता के अनुसार नैणी देवी का मायका खत्याड़ी गांव और ससुराल कंडारा गांव में है। खत्याड़ी से नैणी देवी की डोली लाटू देवता की अगुवाई में अपने ससुराल कंडारा जाती हैं। देवी को लेने के लिए देवी के पश्वा और ग्रामीण बाजे भंकरों के साथ पहुंचते हैं। इस दौरान देवी ने भ्रमण कर क्षेत्र के लोगों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर खेमराज भंडारी, राजेंद्र नेगी, विजय पंवार, पदमेंद्र कंडारी, प्रधान कुसुम कंडारी, खीम सिंह, जयदीप सिंह, कमला सारस्वत, भरत प्रसाद, नरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, शिशुपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि थे।