फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Deploy additional ambulances during the yatra: Dhan Singh

यात्रा में अतिरिक्त एंबुलेंस की करें तैनाती : धन सिंह

Fri, 11 Apr 2025 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 11 Apr 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Deploy additional ambulances during the yatra: Dhan Singh
प्रभारी मंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। आगामी चारधाम यात्रा को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को यात्रा से पहले व्यवस्थाओं को पूरा करने, स्वास्थ्य विभाग को अतिरिक्त एंबुलेंस की तैनाती और एनएचडीआईसीएल को यात्रा मार्ग दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ चमोली को निर्देश दिए किए कि एंबुलेंस का रिस्पांस समय पंद्रह मिनट के भीतर हो। यात्रा के दौरान बीमार तीर्थयात्री को 15 मिनट के भीतर अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने एनएच, विद्युत, पेयजल और स्वास्थ्य विभाग पर फोकस किया। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर तीस एंबुलेंस वाहनों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन को बदरीनाथ में हो रहे निर्माण कार्यों को यात्रा से पूर्व करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को वाहनों की जांच, ग्रीन कार्ड, ऊर्जा निगम को बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और पर्यटन विभाग को यात्रियों का पंजीकरण सहित अन्य कार्यों को समय से पूर्व पूरा करने को कहा। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, सीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता, पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे, नपा अध्यक्ष गणेश शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
प्रभारी मंत्री ने विभिन्न इंटर कॉलेजों में कक्षा कक्ष और राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर में स्मार्ट कक्षा कक्ष, राइंका कांडई में भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान प्रयोगशाला का निमार्ण कार्य आदि का लोकार्पण भी किया। इसके बाद राइंका इंटर कॉलेज के छात्रावास में संचालित यूथ फिजिकल एकेडमी का भ्रमण किया। एकेडमी के संस्थापक अनिल सिंह नेगी और प्रशिक्षु द्वारा उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से एकेडमी के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को छात्रावास के टिन शेड का इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के लिए 40 स्वास्थ्य मित्र और 20 डॉक्टर होंगे तैनात
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने यात्रा तैयारियों को लेकर प्रशासन से जानकारी ली। यात्रा सभागार कंट्रोल रूम में यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालु अच्छा संदेश लेकर जाएं यह हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। यात्रा के लिए 40 स्वास्थ्य मित्र और 20 डॉक्टर तैनात होंगे। साथ ही केदारनाथ में अस्पताल का संचालन नए भवन पर किया जाए, जिससे यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सके।

उन्होंने कहा कि केदारघाटी में उप जिला अस्पताल के लिए भूमि चयन की कार्रवाई चल रही है। यात्रा में 40 स्वास्थ्य मित्रों की तैनाती होगी और पूरे यात्रा मार्ग पर 20 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। बताया कि स्वास्थ्य विभाग 20 नए डॉकटरों की भी तैनाती करेगा। इस मौके पर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने केदारनाथ यात्रा के लिए अभी तक की गई तैयारियों के बारे में बताया। बताया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों से मॉनीटरिंग की जाएगी। बैठक में सीडीओ जीएस खाती, एडीएम श्याम सिंह राणा, सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश, सीओ विकास पुंडीर, सीईओ प्रमेंद्र कुमार बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, वरिष्ठ नेता विजय कपरवाण, अनूप सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed