फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration of villagers in the project premises regarding demands

Chamoli News: मांगों को लेकर ग्रामीणों का परियोजना परिसर में प्रदर्शन

Tue, 12 Mar 2024 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 Mar 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers in the project premises regarding demands
फोटो-
विज्ञापन

पीपलकोटी में अस्पताल व स्कूल की सुविधा देने की उठाई मांग
टीएचडीसी पर लगाया वायदा खिलाफी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी-
पीपलकोटी। रोजगार, मुआवजा सहित सात सूत्री मांगों को लेकर बंड क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने जुलूस निकाला और पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टीएचडीसी के अधिकारियों पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने पीपलकोटी में मॉडल स्कूल और अस्पताल खोलने की मांग की। कहा गया यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर लिया जाएगा।

मंगलवार को पीपलकोटी के साथ ही हाट, स्यूंण, बैमरु, दिगोली, जैसाल आदि गांवों के ग्रामीणों ने हाथों में तख्तियां लेकर टीएचडीसी के विरोध में नारेबाजी की। परियोजना के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर में हुई सभा में बंड नागपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि परियोजना कंपनी की ओर से पूर्व में हुए समझौते के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। टीएचडीसी की ओर से जो प्रभावित नीति बनाई गई है, उसमें स्थानीय युवा बेरोजगारों को 70 फीसदी रोजगार देने पर सहमति बनी थी लेकिन इस नीति का पालन नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, पंकज कुमार, ग्राम प्रधान संजय राणा, मनोरमा देवी, बहादुर सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, बस्ती लाल, वृजहर्षराज तड़ियाल, हरीश पुरोहित, भरत सिंह, नीरजा देवी, शंभू प्रसाद सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीएचडीसी के साथ ग्रामीणों की वार्ता रही विफल
जोशीमठ। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का काम गामीणों ने चौथे दिन भी नहीं होने दिया और धरने पर बैठे रहे। वहीं विधायक राजेंद्र भंडारी की मौजूदगी में ग्रामीणों की टीएचडीसी के महाप्रबंधक के साथ बैठक हुई लेकिन परियोजना की निर्माणदायी संस्था एचसीसी के अधिकारी नहीं पहुंचे। ऐसे में ग्रामीणों की मांगों का उचित समाधान नहीं निकल पाया। बता दें कि हेलंग वन पंचायत के अंतर्गत आने वाले चार गांव सलूड़-डुंग्रा, हेलंग, डुंग्री व बरोसी के ग्रामीण शनिवार से आंदोलन कर रहे हैं और टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का काम बंद कर रखा है। धरना देने वालों में हेलंग के सरपंच प्रदीप भंडारी, डुंग्री के ग्राम प्रधान दिगंबर सिंह, गुड्डू लाल, अजीत कुंवर देवी लाल, ग्राम प्रधान सलूड़ प्रमिला देवी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed