{"_id":"6133ac5b8ebc3eb750291d86","slug":"demonstration-of-teacher-organizations-regarding-brc-building-gopeshwar-news-drn389431416","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरसी भवन को लेकर शिक्षक संगठनों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरसी भवन को लेकर शिक्षक संगठनों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बीआरसी भवन को लेकर पोखरी तहसील परिसर में धरना देते शिक्षक।
- फोटो : GOPESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ के साथ ही प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के शिक्षकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) भवन को न्यायालय इकाई को हस्तांतरित करने के विरोध में शनिवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
आक्रोशित शिक्षकों ने नगर में जुलूस निकाला। कहा गया कि भवन में शिक्षा विभाग की कई गतिविधियां संचालित की जाती रही हैं। भवन ब्लॉक स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा का केंद्र था, लेकिन भवन के दो कमरों को न्यायालय के सिविल जज (जूनियर डिविजन) को संचालित करने के लिए दे दिया गया है। जबकि यहां कई अन्य सरकारी भवन भी मौजूद हैं। धरना स्थल पर हुई सभा में शिक्षकों ने कहा कि तहसील और जिला प्रशासन ने क्षेत्रीय पटवारी की गलत रिपोर्ट के आधार पर बीआरसी भवन को हस्तांतरित किया है। इस दौरान एसडीएम पोखरी के माध्यम से राज्यपाल और उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजा गया।
इस मौके पर अध्यापक संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सती, उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, डा. बृजेंद्र कठैत, सुमन लता, चंद्रप्रकाश कंडारी, महिपाल चौहान, मनवर रावत, राजेश्वरी नेगी, गायत्री लिंगवाल, उर्मिला रावत, वीणा रावत, सरिता, रत्ना रानी, विजयलक्ष्मी, सुबोध, सुरेंद्र सैलानी, सतीश, राजकिशोर, छोटिया लाल, सुरेंद्र सिंह, दिनेश चौहान, आकाशदीप, विनोद सजवाण, चंद्रप्रकाश, योगंबर, दुर्गा, तेजपाल बुटोला आदि मौजूद थे।