फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration in tehsil against removal of encroachment

Chamoli News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन

Thu, 12 Oct 2023 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 12 Oct 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in tehsil against removal of encroachment
थराली। वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में ग्वालदम के ताल, बेलखुरी, डांडाखोपड़ा और घनियाल के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने अतिक्रमण रोकने की मांग को लेकर सीएम को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि जल्द इस पर रोक नहीं लगाई गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जोला क्षेत्र में 1935 में आई बाढ़ से ग्रामीणों की भूमि बह गई थी जिस कारण उन्होंने ताल क्षेत्र की वन भूमि में अपने आवास बनाए थे। इन आवासों को बने हुए 80 साल से अधिक हो चुके हैं और अब सरकार हाईकोर्ट का सहारा लेकर बस्तियों को उजाड़ने में लगी है। जबकि ये सड़क से कई किमी दूर है। अब सरकार सड़क किनारे के अतिक्रमण के बजाय सालों से पक्के बनाए आवासों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र राम, नारायण राम, हरि राम, महेशानंद पांडे, मुकेश कुमार, रतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, गंगा सिंह, अब्बल सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed