{"_id":"67cc4c7d547de4be990fe279","slug":"demonstration-at-the-collectorate-for-the-road-indefinite-strike-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-111194-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सड़क के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सड़क के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
Sat, 08 Mar 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 08 Mar 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते मोख मल्ला गांव के ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कहा, गंतव्य तक जाने के लिए चलना पड़ता है तीन किमी पैदल
धुर्मा-कुंड सड़क से मोख मल्ला गांव के लिए सड़क निर्माण और पैदल रास्तों की मरम्मत की है मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नंदानगर ब्लॉक के मोख मल्ला गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों की मरम्मत करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कहा कि लंबे से मांग करने के बाद भी सड़क निर्माण नहीं किया जा रहा है। ऐसे में गंतव्य तक जाने के लिए तीन किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। चेतावनी दी जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई शुरू नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
मोख मल्ला गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान हुई बैठक में ग्रामीणों ने धुर्मा कुंडी सड़क से मोख मल्ला गांव तक के लिए सड़क निर्माण की मांग की। कहा कि सड़क न होने से उन्हें गंतव्य तक जाने के लिए करीब तीन किमी की कठिन पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने कहा कि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवलाल स्नेही, उपाध्यक्ष अब्बल सिंह, निवर्तमान प्रधान राजेश तिवारी, सोबन सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, गुमान सिंह, राजेंद्र कुमार, हुकम सिंह, प्रकाश, विक्रम, सुनील कुमार, संदीप और दीपक आदि मौजूद रहे।
कफलखेत गांव की एससी बस्ती को सड़क से जोड़ने की मांग
गोपेश्वर। दशोली विकास खंड के कफलखेत गांव के अनुसूचित जाति के ग्रामीण सड़क सुविधा न होने के कारण आज भी दो किमी पैदल दूरी तय करते हैं। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
कहा कि कफलखेत गांव में अनुसूचित जाति के 24 परिवार रहते हैं। वर्ष 2015 में कफलखेत-दादड़ सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी, लेकिन भूगर्भीय सर्वेक्षण में इसके एलाइनमेंट को बदलने के लिए कहा गया था। मगर अभी तक लोनिवि की ओर से दोबारा सर्वे कार्य नहीं किया गया। कहा कि वर्ष 2020 में नंदप्रयाग-देवखाल सड़क से जिला पंचायत की ओर से सड़क का निर्माण कार्य किया गया। यदि इसका निर्माण तीन किलोमीटर तक होता तो बस्ती को इसका लाभ मिल जाता। चेतावनी दी जब तक एससी बस्ती को सड़क से नहीं जोड़ा जाता तब तक ग्रामीण किसी भी सरकारी कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं करेंगे। इस मौके पर सुभागा देवी, गीतांजलि, रामलाल, सुमित्रा देवी, सदन लाल, दिव्यांशु, पूजा, प्रकाश, संदीप, कुलदीप, दीपा और माहेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद