केंद्र सरकार के किसान विरोधी कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को नगर के बस स्टैंड पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अनूप सिंह रावत, कुलदीप सिंह नेगी, सीपीआई के जिला मत्री गोपाल सिंह रावत, मदन मिश्रा, ज्ञानेंद्र खंतवाल, विनोद जोशी, भरत पंवार, महिला समिति की गीता बिष्ट, धीरज, अमन कोहली, राजेंद्र, गजेंद्र आदि मौजूद थे।
उधर, टिहरी में किसान सभा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुमन पार्क में धरना देकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया। जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह कठैत, जवाहर लाल बड़ोनी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो तीन कृषि संशोधन कानून बनाए हैं, वह किसानों को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। ब्यूरो/संवाद