{"_id":"67f90c04ccf4177feb0660da","slug":"demand-to-build-a-resting-place-in-adi-badri-for-char-dham-yatra-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-113979-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: आदिबदरी में विश्राम स्थल बनाने की मांग, यात्री बड़ी संख्या में इसी रूट से जाते हैं बदरी-केदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: आदिबदरी में विश्राम स्थल बनाने की मांग, यात्री बड़ी संख्या में इसी रूट से जाते हैं बदरी-केदार
Sat, 12 Apr 2025 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आदिबदरी (चमोली)
Updated Sat, 12 Apr 2025 05:02 PM IST
सार
आदिबदरी में विश्राम स्थल बनाने की मांग की गई है। आदिबदरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी का कहना है कि यात्री बड़ी संख्या में इस रूट से बदरीनाथ और केदारनाथ जाते हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ-केदारनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुगमता व सुविधा को देखते हुए आदिबदरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी ने आदिबदरी में भी विश्राम स्थल बनाने की मांग की। कहा कि यात्रियों के लिए सरकार की ओर से इस बार हरिद्वार, ऋषिकेश, ब्यासी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, हर्बटपुर, विकासनगर, बड़कोट और भटवाड़ी में विश्राम स्थल बनाए गए हैं। जबकि नैनीताल-कर्णप्रयाग राजमार्ग पर सरकार की ओर से एक भी विश्राम स्थल नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: केदारनाथ में 24 घंटे से बर्फबारी... मौसम विभाग की चेतावनी, जानें कल कैसा रहेगा मिजाज
विज्ञापन
आदिबदरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष विजयेश नवानी का कहना है कि यात्री बड़ी संख्या में इस रूट से बदरीनाथ और केदारनाथ जाते हैं। साथ ही कुमाऊं से हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्रियों का भी यही रूट है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आदिबदरी को भी विश्राम स्थल बनाए जाएं।
विज्ञापन