फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for repair of footpath

Chamoli News: पैदल रास्ते के मरम्मत की मांग

Mon, 23 Sep 2024 04:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 23 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for repair of footpath
कर्णप्रयाग। नौली के ग्रामीणों ने गांव के क्षतिग्रस्त पैदल रास्ते की मरम्मत की मांग उठाई। एसडीएम से मिले उमेश खंडूड़ी, प्रदीप खंडूड़ी, अयोध्या प्रसाद ने बताया कि गांव में पिंडर नदी के किनारे से होकर जाने वाला रास्ता लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा है जिससे आवागमन में खतरा बना है। वहीं एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने विकास विभाग के अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन



महाविद्यालय में रोजगार कौशल प्रशिक्षण शुरू
कर्णप्रयाग। पीजी काॅलेज में नांदी फाउंडेशन (महिंद्रा प्राइड क्लासरूम) की और से रोजगार कौशल का छह दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. वीएन खाली ने कहा इस प्रशिक्षण का लाभ बच्चों को रोजगार में मिलेगा। प्रशिक्षक नवीन थपलियाल ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन कीर्तिराम डंगवाल ने किया। कार्यक्रम में डॉ. हरीश बहुगुणा, डॉ. भालचंद्र नेगी, कमल किशोर द्विवेदी, भरत बैरवाण, डॉ. मदनलाल शर्मा आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञान को सरल बनाने पर दिया जोर
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर (चमोली) में जिला अकादमिक संदर्भ समूह विज्ञान विषय की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। संस्थान के प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कहा कि विज्ञान की मूल भावना बच्चों को नवाचारी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की है। उन्होंने विज्ञान को सरल बनाने पर जोर दिया जिससे बच्चों को इसका अधिकाधिक लाभ मिल सके। कार्यशाला में जिला संदर्भ समूह विज्ञान के जिला समन्वयक राजेंद्र प्रसाद मैखुरी ने प्रयोगात्मक रूप से विज्ञान क्षेत्र में बच्चों के बेहतर समझ को विकसित करने पर जोर दिया। कार्यशाला को सिमली के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा, जनता इंटर कॉलेज चेपड़ों के प्रधानाचार्य दिग्पाल सिंह गड़िया, नागनाथ पोखरी के प्रधानाचार्य जीएल सैलानी आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



‘छात्रों को सीमित संसाधनों से बनाएं स्वावलंबी’
कर्णप्रयाग। ब्लॉक कर्णप्रयाग में कक्षा 9 तथा 10 में पढ़ाने वाले शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का दो दिवसीय कौशलम पाठ्यचर्या शिक्षक प्रशिक्षण अभिमुखीकरण कार्यशाला जीआईसी कर्णप्रयाग में शुरू हुई। इसमें एलटी के 54 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में छात्रों को सीमित संसाधनों से स्वावलंबी बनाने तथा स्वयं अपना व्यवसाय करने पर जोर दिया। कार्यक्रम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि गिरीश चंद्र डिमरी, संदर्भदाता दिनेश चंद्र कुनियाल, भरत दानू, निमिषा थपलियाल, कुलदीप खत्री, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रकाश चौहान आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed