{"_id":"6943decd097b15790d0d0c68","slug":"demand-for-opening-of-herbal-collection-centre-in-balan-village-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-120039-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बलाण गांव में जड़ी-बूटी संग्रहण केंद्र खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बलाण गांव में जड़ी-बूटी संग्रहण केंद्र खोलने की मांग
Thu, 18 Dec 2025 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 18 Dec 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के बलाण गांव के ग्रामीणों ने गांव में जड़ी-बूटी संग्रहण केंद्र खोलने की मांग की। बलाण गांव में कुटकी, अतीश आदि कई तरह की जड़ी-बूटी की खेती की जा रही है। बलाण गांव के खीमी राम, प्रदीप दानू, गोविंद बिष्ट, रणजीत सिंह ने बताया कि बलाण और हिमनी गांव में बड़े रूप में कुटकी की खेती की जा रही है। यहां के किसान अपनी पारंपरिक खेती को छोड़कर कुटकी की खेती कर रहे हैं। 150 परिवार यहां खेती करते हैं और एक साल में एक करोड़ से अधिक की कुटकी बेचते हैं। हिमनी में भी कुटकी की खेती की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से किसानों की मदद के लिए बलाण गांव में जड़ी-बूटी संग्रहण केंद्र खोलने की मांग की। संवाद
पैराग्लाइडिंग के लिए लोहाजंग का सर्वेक्षण कराने की मांग
देवाल। रूपकुंड पर्यटन विकास संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री से लोहाजंग में पैराग्लाइडिंग, क्रॉस कंट्री इवेंट के लिए तकनीकी सर्वे कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि जनपद चमोली के लोहाजंग में चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री इंवेट कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए पर्यटन कार्यालय देहरादून से एयरो गतिविधियां के लिए गठित तकनीकी समिति को प्रस्तावित कार्यस्थल का निरीक्षण और सर्वेक्षण किया जाना है। इसके लिए जिला पर्यटन कार्यालय गोपेश्वर से भी पत्राचार किया जा रहा है लेकिन अभी तक तकनीकी समिति की ओर से कार्यस्थल का सर्वेक्षण नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन मुख्यालय देहरादून से एयरो गतिविधियों के लिए गठित तकनीकी समिति को विकास खंड देवाल के लोहाजंग में प्रस्तावित कार्य स्थल का सर्वेक्षण कराने के निर्देश देने की मांग की। संवाद