फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for electricity facility in Bhirtoli

Chamoli News: भिरतोली में बिजली सुविधा देने की मांग

Sat, 25 Oct 2025 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Oct 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Demand for electricity facility in Bhirtoli
नंदानगर। विकास खंड के भिरतोली गांव के अनुसूचित जाति के ग्रामीणों ने बिजली की सुविधा देने की मांग की। कहा कि कई वर्षों से वे बिजली की सुविधा देने की मांग करते आ हैं लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भजनी राम, कुताली राम, राकेश राम आदि ने कहा कि भेंटी ग्राम पंचायत के भिरतोली तोक में 15 परिवार बिजली सुविधा से अछूते हैं। तोक में सड़क की सुविधा भी नहीं है। कहा कि विगत वर्षों में ऊर्जा निगम की ओर से यहां बिजली की सुविधा देने के लिए बिजली के पोल पहुंचाए गए थे लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव में वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। बच्चे भी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। जिलाधिकारी ने ऊर्जा निगम के ईई को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed