{"_id":"69f4e99f1309580a8508811d","slug":"demand-for-appointment-of-veda-acharya-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-960915-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वेद आचार्य की नियुक्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वेद आचार्य की नियुक्ति की मांग
Fri, 01 May 2026 11:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 01 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। देवपूजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी और उपाध्यक्ष प्रकाश सती ने बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि बीकेटीसी से संबद्ध संस्कृत महाविद्यालय में वेद विषय के आचार्य को बदरीनाथ मंदिर में वेदपाठी के कार्य के लिए भेज दिया गया है। इससे महाविद्यालय में वेद विषय पढ़ने वाले छात्रों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। छात्रों के भविष्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। महाविद्यालय में अन्य वेद विषय का आचार्य नहीं है। इसलिए इस महाविद्यालय में जल्द से जल्द वेद विषय के आचार्य की नियुक्ति की जाए। संवाद