{"_id":"676d5d948e774ce1200e7da1","slug":"dehradun-won-state-level-volleyball-competition-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109897-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देहरादून ने जीती राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देहरादून ने जीती राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता
Thu, 26 Dec 2024 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
बंड मेले में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल में जीत के लिए जूझते खिलाड़ी। संवाद
फोटो
फाइनल में स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर को हराकर जीता खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
पीपलकेाटी। बंड विकास मेले के दौरान आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब देहरादून ने जीता। देहरादून ने फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर की टीम को हराया। विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित किए गए।
पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में छह दिनों से चली आ रही राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला हुआ। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर व स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून के बीच खेला गया। इसमें गोपेश्वर की टीम ने 22-25, 26-24 और 23-27 के कड़े मुकाबले में जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल ऊधमसिंह नगर और देहरादून की टीम के बीच हुआ जिसमें देहरादून 25-15 व 25-14 के सीधे सेटों में जीत दर्ज करने में सफल रहा। फाइनल में देहरादून और स्पोर्ट्स हास्टल गोपेश्वर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ जिसमें देहरादून ने 25-19, 25-23 और 25-18 से जीत दर्ज कर ली।
रांगल डीप क्लब बना विजेता
पीपलकोटी। वॉलीबाल की क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता के फाइनल में रांगल डीप क्लब पीपलकोटी विजेता रहा। रांगल क्लब ने मेहरगांव को 25-14, 25-16 और 25-10 से हराकर खिताब कब्जाया। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। संवाद