{"_id":"672cc0c347f31ac33a032b15","slug":"dehradun-pauri-tehri-chamoli-uttarkashi-udham-singh-nagar-won-the-matches-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-109010-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर ने जीते मैच
Thu, 07 Nov 2024 06:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 07 Nov 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। खेल मैदान में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह मुकाबले हुए। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, ऊधमसिंहनगर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
खेल विभाग चमोली की ओर से छह से नौ नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेलों का शुभारंभ पीजी कॉलेज देहरादून के पूर्व महासचिव व वरिष्ठ राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी संदीप चमोली व राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी और गणित के प्रवक्ता राकेश टम्टा ने किया। बृहस्पतिवार को खेले गए पहले मैच में देहरादून ने सीटी क्लब ऋषिकेश को 25-16, 25-21 हराया। दूसरे मैच में पौड़ी ने ऊधमसिंहनगर को 25-13 व 25-19 जबकि तीसरे मैच में टिहरी ने अल्मोड़ा को 25-19, 25-11 से हराया। चौथे मैच में चमोली ने हल्द्वानी को 25-21, 25-19, पांचवें मैच में उत्तरकाशी ने सीटी क्लब ऋषिकेश 25-17, 26-24 से, छठवें मैच में ऊधमसिंह नगर ने हरिद्वार को 25-15, 26-24 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट पद्धति के आधार पर आयोजित की जा रही है। बृहस्पतिवार के मैचों के निर्णायक कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुंवर, शैलेंद्र पंवार, बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार रहे। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार, सहायक प्रशिक्षक फुटबाल जयवीर सिंह रावत, अशोक रावत, पृथ्वी रावत आदि मौजूद रहे।