फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Decision taken to make Shaurya Mahotsav grand

Chamoli News: शौर्य महोत्सव को भव्य बनाने का लिया निर्णय

Sun, 28 Sep 2025 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Sep 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Decision taken to make Shaurya Mahotsav grand
वीसी दरवान सिंह नेगी की स्मृति में चार नवंबर से होगा महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणबगड़। खैंतोलीखाल में हुई बैठक में 4 नवंबर से होने वाले शौर्य महोत्सव को भव्य रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान 15 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित और पूर्व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

वार मेमोरियल फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिपंस साक्षी नेगी ने शौर्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच निर्माण में सहयोग देने की घोषणा की। बैठक में नलगांव-कफारतीर मार्ग का डामरीकरण करने तथा सुनला-कण्डारा-भटियाणा मार्ग को दुरुस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर वार मेमोरियल फाउंडेशन समिति ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, कनिष्ठ प्रमुख भूपेंद्र मेहरा, जिपंस साक्षी नेगी, प्रदीप बुटोला, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत समेत क्षेत्र के 15 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष दिलवर सिंह, सचिव गंभीर मिंगवाल, चंद्रमोहन जोशी, सुदर्शन नेगी, राजेंद्र जोशी, प्रधान गंभीर नेगी, ऊषा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed