{"_id":"682f26d88a93bca8df04d284","slug":"debris-removed-from-chamber-and-pipeline-supply-will-be-smooth-soon-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-114964-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: चेंबर और पाइपलाइन से हटाया मलबा, जल्द सुचारु होगी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: चेंबर और पाइपलाइन से हटाया मलबा, जल्द सुचारु होगी सप्लाई
Thu, 22 May 2025 07:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 22 May 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण। गैरसैंण नगर के लिए बनी नवनिर्मित पेयजल योजना के चेंबर और पाइपलाइन में जमा मलबा जल संस्थान की ओर से निकाल दिया गया है। साथ ही पेयजल लाइनों को दुरुस्त कर दिया गया है। पांच दिनों के बाद पानी टैंकों तक भी पहुंच गया है जल्द सप्लाई भी सुचारु कर दी जाएगी।
बारिश के कारण गैरसैंण नगर के लिए नवनिर्मित पेयजल योजना के चेंबर और पाइपलाइन में मलबा भर गया था। इस कारण पिछले पांच दिनों से नगर के मुख्य बाजार, लंकाधार, एसजीआरआर कॉलोनी सहित कई इलाकों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। पानी न होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। जल संस्थान के अवर अभियंता अभिषेक कपटियाल ने बताया कि पेयजल लाइनों और चेंबरों से मलबा हटा दिया गया है जिसके बाद पानी टैंकरों तक पहुंचने लगा है। जल्द पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। संवाद