{"_id":"69f5cd62f6187e82ba0eabcd","slug":"debris-hasnt-been-removed-from-the-badrinath-highway-causing-traffic-jams-chamoli-news-c-5-1-drn1086-960969-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे से नहीं हटा मलबा, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे से नहीं हटा मलबा, लग रहा जाम
Sat, 02 May 2026 03:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 02 May 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
जिलासू। विकासखंड के बदरीनाथ हाईवे लंगासू-उत्तरों में सड़क पर आए मलबा नहीं हटाया गया। पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने बताया कि बीते बरसात में पहाड़ी से भूस्खलन से मलबा हाईवे पर आ गया था। एनएचआईडीसीएल से लगातार मांग के बाद भी यह मलबा नहीं हटाया गया। चारधाम यात्रा शुरू होने पर अब यहां वाहनों का जाम लग रहा है। कैलाश खंडूड़ी ने अपर जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई करने और जल्द मलबा उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन