फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Debris fell on Dewal-Tharali road, vehicles were stranded for hours, people walked 12 km

Chamoli News: देवाल-थराली मार्ग पर आया मलबा, घंटों फंसे रहे वाहन, 12 किमी पैदल चले लोग

Thu, 03 Jul 2025 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Jul 2025 04:38 PM IST
विज्ञापन
Debris fell on Dewal-Tharali road, vehicles were stranded for hours, people walked 12 km
फोटो
विज्ञापन

ऐरठा गांव का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों ने चट्टानों से की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। बुधवार रात को हुई बारिश के कारण देवाल-थराली मोटर मार्ग कई जगहों पर मलबा आने से बंद हो गया। सड़क बंद होने से रोडवेज सहित देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी जाने वाले वाहन घंटों फंसे रहे जबकि स्थानीय लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए 12 किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह जेसीबी मौके पर पहुंची और पूर्वाह्न 11 बजे मार्ग खोल दिया गया। वहीं ऐरठा गांव का पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को चट्टानों से आवाजाही करनी पड़ रही है। देवाल बाजार के पास खड़ी एक स्कूटी भी मलबे में दब गई।

बुधवार रात 10 बजे से बारिश शुरू हुई थी। बारिश के कारण मलबा आने से ब्लॉक का मुख्य मार्ग देवाल-थराली नंदकेशरी में बंद हो गया। ब्लॉक की लाइफलाइन बंद होने से 47 ग्राम पंचायतों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से कटा रहा। मलबा आने से नंदकेशरी में कई वाहन भी फंसे रहे। मार्ग कई जगह बंद होने से लोगों को देवाल से थराली तक करीब 12 किमी पैदल चलना पड़ा। वहीं क्षेत्र के कुनारबैंड-घेस सड़क जगनोल में मलबा आने से बंद है। देवाल-खेता, मानमती-उदयपुर, लोहाजंग-वाण, लोहाजंग-वाक भी बंद है। धरामल्ला और हाटकल्याड़ी में पैदल मार्ग व भू-कटाव से मकानों को खतरा बना है। लोनिवि के प्रभारी अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि देवाल-थराली सड़क के लिए मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी मौजूद हैं। घेस सड़क खोलने के लिए जेसीबी भेजी जा रही है। जल्द मलबा हटा दिया जाएगा। साथ ही नंदकेशरी-धरातल्ला सहित क्षेत्र की बंद सभी बंद सड़कों को शीघ्र खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed