{"_id":"670915e7f9f07cad8a03f316","slug":"date-of-closing-of-doors-of-badrinath-dham-will-be-announced-today-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-108584-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: कल दशहरे पर घोषित होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, इस समय होगी पंचांग गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: कल दशहरे पर घोषित होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, इस समय होगी पंचांग गणना
Fri, 11 Oct 2024 09:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 11 Oct 2024 09:04 PM IST
सार
हर साल कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर घोषित की जाती है। शनिवार को विजयदशमी पर दोपहर 11:30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि शनिवार को विजयदशमी पर्व पर घोषित की जाएगी। बदरीनाथ धाम परिसर में पंचांग गणना के बाद समारोहपूर्वक कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं के अनुसार हर साल कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर घोषित की जाती है। शनिवार को विजयदशमी पर दोपहर 11:30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
Snowfall: बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब का दिखा मनमोहक नजारा, तस्वीरें देखकर नजर नहीं हटेगी
विज्ञापन
बदरीनाथ के मुख्य पुजारी (रावल) अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी की उपस्थिति में बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट पंचांगगणना कर कपाट बंद होने की तिथि तय करेंगे। इसी दौरान अगले साल यात्राकाल में भंडार की व्यवस्थाओं के लिए कमदी, भंडारी, मेहता थोक के हक-हकूक धारियों को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से सम्मान स्वरूप पगड़ी भेंट की जाएगी।