{"_id":"09074d4c37e24be899057f30a0fd1b79","slug":"dam-construction-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी परियोजना का काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी परियोजना का काम ठप
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sat, 20 Feb 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर पीपलकोटी-विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना के बैराज साइट पर परियोजना प्रभावितों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
लगातार तीसरे दिन भी काम ठप होने से कंपनी प्रबंधन को रोज लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं प्रभावितों से वार्ता करने टीएचडीसी के अधिकारी और नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ पहुंचे, लेकिन बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान परियोजना प्रभावितों ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को प्रभावित श्रेणी का कार्ड जारी करने और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए मौके पर ही वार्ता कर लिखित आश्वासन देने जाने की मांग की। कंपनी के अधिकारी प्रभावितों की मांग पर सहमत नहीं हुए, जिसके बाद प्रभावितों ने अधिकारियों को लौटा दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, हेलंग के वन पंचायत सरपंच प्रदीप भंडारी, दीपक रावत, दिगंबर सिंह, कुलदीप सिंह, कलावती देवी, भजन लाल, कमला देवी और आशा देवी आदि थे। प्रभावितों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।