{"_id":"58cab5b14f1c1b6a3732c6e9","slug":"cut-water-connection-of-58-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 लोगों के पेयजल कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 लोगों के पेयजल कनेक्शन काटे
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान इन दिनों जिले में अवैध रूप से जोड़े गए पेयजल कनेक्शन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रहा है। 21 दिनों में जल संस्थान अवैध रूप से चल रहे 58 पेयजल कनेक्शन काट चुका है।
विज्ञापन
इसके साथ ही 122 कनेक्शनधारियों से तीन लाख 37 हजार 389 रुपये का जुर्माना वसूलकर कनेक्शनों को वैध किया गया। संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि अवैध पेयजल कनेक्शन को लेकर छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से पेयजल कनेक्शनों के संचालित होने की जल संस्थान को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। 24 फरवरी से संस्थान के अधिकारियों ने जिले में अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध छापेमारी अभियान शुरू किया था, जिसमें पता चला कि 180 कनेक्शन अवैध रूप से जोड़े गए थे।
विज्ञापन
इनमें से 58 कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए। गोपेश्वर नगर में सर्वाधिक 55 कनेक्शन अवैध पाए गए। जोशीमठ में 28, पोखरी में 10 तथा चमोली व घाट में 87 पेयजल लाइनें अवैध रूप से संचालित मिलीं।
वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता जेपी जोशी का कहना है कि छापेमारी अभियान जारी रहेगा। शिकायत मिलने पर तत्काल मौके पर जाकर अवैध कनेक्शन काट दिए जाएंगे। संबंधित से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
टीएचडीसी और हिंदुस्तान कंपनी के बिजली कनेक्शन काटे
पीपलकोटी-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही टीएचडीसी और हिंदुस्तान कंपनी की ओर से बिजली बिलों का भुगतान न करने पर ऊर्जा निगम ने दोनों कंपनियों के बिजली कनेक्शन काट दिए हैं। साथ ही ऊर्जा निगम ने जोशीमठ क्षेत्र में भी करीब सौ बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे हैं।
ऊर्जा निगम का टीएचडीसी पर 74 लाख और हिंदुस्तान कंपनी पर साढे़ आठ लाख रुपये बिजली बिल का बकाया था। कई बार नोटिस देने के बावजूद बिल जमा नहीं किए गए। कनेक्शन कटने से बृहस्पतिवार को हेलंग में परियोजना कार्य जनरेटर की मदद से किया गया।
ऊर्जा निगम के अवर अभियंता अंकित रावत का कहना है कि दोनों कंपनियों को कई बार नोटिस देने के बावजूद बिल जमा नहीं किए गए। इस कारण बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। वहीं, जोशीमठ में भी ऊर्जा निगम ने बिल भुगतान न करने पर करीब सौ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं।