फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Customer Relationship Management book released

Chamoli News: ग्राहक संबंध प्रबंधन पुस्तक का विमोचन

Thu, 10 Aug 2023 05:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:38 PM IST
विज्ञापन
Customer Relationship Management book released
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग के प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने ग्राहक संबंध प्रबंधन पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक का संपादन वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डाॅ.रविंद्र कुमार, डाॅ.राजेश कुमार, प्राध्यापक नेतराम और डाॅ. हरीशचंद्र रतूड़ी ने किया है। आईएसबीएन (इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बुक नंबर) से युक्त इस पुस्तक में 32 लेखों को संकलित किया गया है। जिसमें टेलीकॉम इंडस्ट्रीज, प्रबंधन, ट्रांसपोर्ट, विद्युत वितरण, ऑनलाइन बैंकिंग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं पर्यटन विषय से जुड़े लेखों के माध्यम से पाठकों को उपयोगी जानकारियां दी गई हैं। बृहस्पतिवार को पुस्तक का विमोचन करते हुए प्राचार्य ने वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों को इस लेखन व संकलन कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विमोचन कार्यक्रम में हिना नौटियाल, विजय कुमार व दीप सिंह मौजूद रहे। प्रो. आरसी भट्ट ने कहा कि यह पुस्तक छात्र-छात्राओं व प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए काफी उपयोगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed