{"_id":"67cd84632267d6851b0924db","slug":"cultural-programs-presented-during-annual-festival-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-111203-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
Sun, 09 Mar 2025 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 09 Mar 2025 05:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पोखरी। सरस्वती शिशु मंदिर चांदनीखाल धौड़ा का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। उसके बाद बच्चों ने सांवरी सांवरी... सहित आछरी जागर के अलावा कई लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक के प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से मंच मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष दिगपाल नेगी, प्रधानाचार्य भरत सिंह सजवाण, सर्वदानंद किमोठी, लक्ष्मी प्रसाद किमोठी, देवेंद्र बर्त्वाल, चांदनीखाल व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल, शिशुपाल बर्त्वाल, सुरेंद्र, शिवराज सिंह नेगी सहित अन्य अभिभावक, शिक्षक व स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद