फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cultural evening made colorful

सांस्कृतिक संध्या को बनाया सतरंगी

Thu, 17 Nov 2022 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Cultural evening made colorful
ौचर मेले में प्रस्तुति देते सुशील राजश्री और साथी। - फोटो : KARNPRYAG
गौचर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगायकी के सूफियाना अंदाज, पंजाब प्रांत की संस्कृति व हास्य रस से भरी रही। मेले में प्रस्तुति देने पहुंचीं सांस्कृतिक टीमों व प्रसिद्ध हास्य कलाकारों ने मंच पर प्रेम, विरह, हास्य व व्यंग के सुरीले अंदाज से सांस्कृतिक संध्या को सतरंगी बना दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन जनकल्याण समिति कुंवारी मंडलसेरा बागेश्वर की प्रस्तुति से हुआ। मां नंदा जागर संस्था कर्णप्रयाग और जय गोपीनाथ कला संगम गोपीनाथ की टीमों ने जागर, नंदा स्तुति व गढ़वाली-कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुति से पौराणिक लोक संस्कृति के दर्शन कराए। लोक कलाकार सुशील राजश्री और उनकी सांस्कृतिक टीम ने मंच संभाला तो माहौल भक्तिमय हो गया। उन्होंने जै बद्री केदारनाथ गंगोत्री जय जय... से अपनी प्रस्तुति शुरू की। सुशील राज, अंजली खरे, कांति डिमरी, संजय कुमोला, सुनील राजश्री आदि ने ओ सुवा तेरा प्यार मां... प्रेम को यो रोग बुरू लगीगे त्येरा रूप रंग मां मेरू मन रंगीग्ये... गर तुम भुला न दोगे... की सुरीली प्रस्तुति दी। सुशीलराज के सूफियाना अंदाज में गाये तू मानें या न मानें और इशारों-इशारों में दिल लेने वाले.... गीतों को दर्शकों ने खूब सराहा। फिर पंजाब से आए कलाकारों ने पूरी धमक के साथ पंजाबी नृत्यसंगीत पेश कर दर्शकों में जोश भर दिया। इसके बाद सुप्रसिद्ध हास्य कवि सुदीप भोला, प्रताप फौजदार, हेमंत पांडेय, राजीव राज, नीर गोरखपुरी और उपासना सेमवाल ने काव्य सम्मेलन शुरू किया। हास्य कवियों ने देर रात तक कविताओं, गजल, पैरोडी, हास्य व्यंग की रचनाओं से सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रियांशी प्रथम
गौचर। डायट सभागार में आयोजित स्कूली छात्रों की भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रियांशी प्रथम और प्रियांशी गुसाईं द्वितीय रही। जूनियर वर्ग में स्निग्धा असवाल पहले और इशिका सेमवाल दूसरे स्थान पर रही। जबकि सीनियर वर्ग में अदिति ने प्रथम और तनुज बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज हुएजनप्रतिनिधि
गौचर। मेला पंडाल में आयोजित पंच सम्मेलन में विभागीय अधिकारियों के न होने से जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। कहा कि पंच सम्मेलन में जनप्रतिनिधि विभागीय योजनाओं पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखते हैं और विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की जाती है लेकिन सम्मेलन में कोई भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी नहीं थे। मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, भुवन नौटियाल मौजूद थे। संवाद

वॉलीबाल में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर की टीम जीती
गौचर। खेल मैदान में आयोजित महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर की टीम विजेता और पीजी कॉलेज गोपेश्वर की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को मेला कमेटी की ओर से 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। वहीं फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच हरिसिंह फुटबाल क्लब गौचर ए व स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर के बीच खेला गया जिसमें गौचर ए की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला पौड़ी व ऋषिकेश की टीमों के बीच हुआ जिसमें पौड़ी की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता का संचालन मुकेश नेगी, भरत नेगी, जयकृत रावत, रवींद्र चौहान, जयवीर बिष्ट, गंभीर असवाल, जयदीप रावत, बीके चौधरी, विनोद नेगी, बीरेंद्र नेगी आदि ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed