फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Criminal cases of candidates will be made public thrice in the media

उम्मीदवारों के आपराधिक मामले मीडिया में तीन बार होंगे सार्वजनिक

Fri, 14 Jan 2022 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Criminal cases of candidates will be made public thrice in the media
विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों को अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों को मीडिया के माध्यम से तीन बार सार्वजनिक करना होगा। इसके अलावा संबंधित दल के वेब पेज के होम पेज पर भी उम्मीदवार के आपराधिक इतिहास को दिखाना होगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत उम्मीदवार को अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों को प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कम से कम तीन बार सार्वजनिक करना होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गलत और भ्रामक जानकारी को रोकने और मीडिया में पेड व फर्जी खबरों को रोकने के लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया गया है। बैठक में कांग्रेस मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी, आप के संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, आप के सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, सीपीएम जिला मंत्री गीता बिष्ट, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री सौरभ बागड़ी, सीओ ऑपरेशन नताशा सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed