फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   गुलदार की दो खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा

गुलदार की दो खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 15 Feb 2019 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
गुलदार की दो खाल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गोपेश्वर। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को गुलदार की दो खाल के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उपनिरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को नगर के जखेड़ स्थान पर प्रतीक्षा में खड़े कुंवर सिंह (41) निवासी मैटा मल्ला कुलसारी से दो गुलदार की खाल बरामद की। आरोपी के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ी गई खालों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित लागत दो लाख रुपये आंकी गई है। टीम में एसओजी के कांस्टेबल मनोज सुंदरियाल और अनिल कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed