{"_id":"eef04aba4293b45dbaa7f07eea49ab32","slug":"cricket-match-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में तड़ाक बम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में तड़ाक बम विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 05 Jan 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
नगर में पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को तड़ाक बम और इलेवन ब्रदर्स के बीच मैच खेला गया। मैच में टॉस जीत कर तड़ाक बम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाये।
विज्ञापन
वहीं, पहली पारी खेलते हुए सचिन सर्वाधिक 21 रन व आयुष ने 16 रन बनाये। दूसरी पारी खेलते हुए इलेवन ब्रदर्स की टीम मात्र 80 रनों पर ऑल आउट हो गयी। इसके चलते तड़ाक बम ने 35 रन से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
मैच के दौरान तड़ाक बम टीम की ओर से खेलते हुए आयुष 16 रन जबकि 3 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। इस दौरान मनोज रावत, राहुल रावत, प्रदीप डुंगरियाल, लक्ष्मण बुटोला, अरविंद राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन