फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cracks in many houses of ITI locality

Chamoli News: आईटीआई मोहल्ले के कई घरों में दरारें

Sun, 15 Jan 2023 08:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Cracks in many houses of ITI locality
सब्जी मंडी परिसर से सटे आईटीआई मोहल्ले में कई घरों में भी पिछले एक साल से दरारें पड़ी है जिससे लोग खौफ के साये में रात काटने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या के निराकरण की मांग की है।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर, आईटीआई, सब्जीमंडी के ऊपरी भाग, राजनगर व अपर बाजार मोहल्ले में बरसात में भू-धंसाव व भूस्खलन में तेजी आने पर प्रभावित लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आईटीआई निवासी सोहन नौटियाल ने एसडीएम को पत्र देकर कहा कि उनके मकान में पिछले 2-3 सालों से दरारें आनी शुरू हुई लेकिन पिछले साल जुलाई-अगस्त में जमीन धंसने से मकान में दरारें बढ़ गई जो अभी भी जारी है। ऐसे में वे एक साल से दूसरी जगह पर किराये के मकान में रह रहे हैं। कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं दी जा रही है। धीरे-धीरे उनके मकान सहित आसपास की जमीन भी धंस रही है। कई बार प्रशासन से सुरक्षा के इंतजाम करने को कहा गया लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। बताया कि उन्हीं के मोहल्ले में प्रदीप रावत और सीता देवी सहित अन्य कई लोगों के घरों में भी दरारें पड़ी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ट्रीटमेंट की मांग उठाई है। वहीं, तहसीलदार एसएस देव ने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सुरक्षा के उपाय करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed