फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cow devotees took out a rally

Chamoli News: गो भक्तों ने निकाली रैली

Mon, 27 Apr 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 27 Apr 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Cow devotees took out a rally
फोटो
विज्ञापन

थराली/गैरसैंण। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गो मंत्रालय बनाने की मांग के लिए गो भक्तों ने रैली निकाली। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। गो सम्मान आह्वान समिति के प्रेम चंद्र देवराड़ी और नंदा बल्लभ देवराड़ी ने कहा कि भारतीय गोवंश सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने गोवंश की वर्तमान पीड़ादायक स्थिति पर चिंता जताई और उनकी सुरक्षा व सेवा की आवश्यकता बताई। इस दौरान भाग चंद्र आगरी, पार्षद दिवाकर नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा भारती, सुनीता बिष्ट और संजय जोशी भी उपस्थित थे। वहीं गैरसैंण में जनप्रतिनिधियों और गो पालकों ने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को गो सुरक्षा व सम्मान के लिए ज्ञापन सौंपा। पूर्व राज्यमंत्री सुरेश कुमार, ज्येष्ठ उपप्रमुख लीलाधर जोशी, महिला सशक्तीकरण की ब्लॉक अध्यक्ष राधा बिष्ट, सरोप सिंह, राजे सिंह, रमन सिंह चंद्र आदि ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed