{"_id":"de5d855daa93cedccdabed06ef98f3a0","slug":"costomers-get-fixed-transfarmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने धनराशि एकत्र कर नया ट्रांसफार्मर जुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने धनराशि एकत्र कर नया ट्रांसफार्मर जुड़वाया
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
Updated Wed, 09 Dec 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत डिम्मर के टटासू तोक के विद्यापीठ बस्ती में चार दिसंबर से खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए निगम ने नया ट्रांसफार्मर तो दे दिया लेकिन उसे जोड़ा नहीं। ऐसे में उपभोक्ताओं ने धनराशि एकत्र कर स्वयं ही ट्रांसफार्मर जुड़वाया।
विज्ञापन
विद्यापीठ बस्ती के आवास विकास समिति के अध्यक्ष एसपी खंडूड़ी, हर्षवर्द्धन डिमरी, महेश चंद्र डिमरी, प्रकाश चंद्र, शैलेंद्र प्रसाद डिमरी, सुरेश डिमरी आदि ने बताया कि निगम के कर्मचारी शनिवार को ट्रांसफार्मर सिमली बाजार तक लाए और कहा कि निगम के पास ट्रांसफार्मर के ढुलान का कोई बजट नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में उपभोक्ताओं ने धनराशि एकत्र कर नेपाली मजदूरों से ट्रांसफार्मर को टटासू तोक तक पहुंचाया और बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। उन्होंने शासन और प्रशासन से ऊर्जा निगम को बजट आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के ईई अमित शर्मा ने बताया कि नेपाल में चल रहे मधेसी आंदोलन के चलते निगम के ठेकेदार के पास मजदूर नहीं हैं। शीघ्र ही ग्रामीणों की ओर से एकत्र की गई धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा।